डॉ शिवानन्द नौटियाल एवं सुरेन्द्र नौटियाल जनकल्याण सामाजिक समिति जिला पौड़ी के अंतर्गत समय समय पर जनकल्याण कार्य करवा रही है
1-समिति के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में गरीव व असहाय परिवार के वयक्तियो की आर्थिक रूप से मदद के लिए कार्य करेगी।
2-समिति के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया जायेगा जिसमे वृक्षारोपण एंव जलसंरक्षण (प्राकृतिक जल स्रोत) आदि के लिए कार्य करेगी।
3-समिति समाज एंव जनहित के लिए विकास कार्य करेगी ।
4-ग्रामीणों को स्वरोजगार जैसे मधुमखी पालन,मच्छी पालन,भेड़ पालन मुर्गी पालन इत्यादी स्वरोजगारके लिए प्रेरित करना ।
5-ग्रामीणों परिवार लोगो सम्बन्धी लोगो की शिक्षा व्यवस्था एंव रहन -सहन सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण हेतु कार्य करना।
6-क्षेत्र के विकास सम्बन्धीत प्रवृतियों को प्रोत्साहन करना और संचालित विकास कार्यो में सहयोग व सहायता करना।
7-क्षेत्र विशेष के लोगो के जीवन स्तर को उठाने हेतु विकास को योजनाये बनाना उसके प्रचार प्रसार के साथ साथ उन्हें कार्यान्वित करने हेतु प्रारम्भिक प्रयास करना।
8-कार्यक्षेत्र विशेष की विभिन समस्याओं से सम्बन्धित अधिकारियों को समय समय पर पर अवगत कराना एंव उनके निराकरण हेतु प्रयास करना।
9-निराश्रित असहाय दिव्यगो बच्चों की सेवा उपचार भरण पोषण हेतु कार्य करना।
10-उत्तराखंड राज्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य हेतु कार्य करना ताकि उनका सर्वागीण विकास हो सके।
11-पशुओं की के चारागाह एवं पिने के पानी आदि की व्यवस्था करना।
12-पशुबली जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए जनता को जागरूक करना।
13-क्षेत्र में पशुओ में फैलने वाली बीमारी एवं अन्य रोगों के निदान हेतु पशुचिकित्साधिकारी की उचित व्यवस्था करना।
14-गौ सुरक्षा हेतु गौघाम का उचित प्रबंध करना।
15-गौ माता की सेवा करना।